17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, नाइजीरिया में 100 लोगों की मौत

नाइजीरिया में गोलीबारी का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए 100 लोगों की जान ले ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Jun 2025, 10:32 AM IST

Gunman

Gunman (Photo - ANI)

अफ्रीकी देशों में अपराध काफी ज़्यादा बढ़ गया है। आए दिन ही कहीं न कहीं आपराधिक गतिविधियों के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला अब नाइजीरिया (Nigeria) में सामने आया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने जानकारी दी कि देश के बेन्यू (Benue) राज्य के एक गांव पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात से शनिवार की सुबह तक येलेवाटा (Yelewata) गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बंदूकधारियों ने घरों में घुसकर लोगों पर गोलियाँ बरसाई।

100 लोगों की मौत

नाइजीरिया के बेन्यू राज्य येलेवाटा गांव में हुई गोलीबारी में 100 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने की। जानकारी के अनुसार कई परिवारों को तो उनके घर में गोली मारने के बाद कमरों में बंद करके जला दिया गया।


यह भी पढ़ें- भारत का गलत नक्शा दिखाने पर इज़रायली सेना का हुआ विरोध, मांगनी पड़ी माफी

दर्जनों लोग घायल

एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया के अनुसार इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हो गए हैं। हालांकि उन्हें पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई लोग इस घटना के बाद लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र

नाइजीरिया के बेन्यू राज्य मैं मुस्लिम आबादी ज़्यादा है। येलेवाटा गांव में भी ज़्यादातर मुस्लिम लोग ही रहते हैं और कुछ ईसाई परिवार भी।

मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अक्सर जातीय और धार्मिक विभाजनों के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी जाएंगे तीन देशों के दौरे पर, 15-19 जून तक G7 शिखर सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल