अपनी दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी, कनाडा (Canada) के पीएम मार्क कार्नी (Mark Carney) के निमंत्रण पर G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 16-17 जून को कनाडा के कनानसकीस (Kananaskis) की यात्रा करेंगे। G7 शिखर सम्मेलन में यह पीएम मोदी की लगातार छठी भागीदारी होगी। इस सम्मेलन में पीएम मोदी, G7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
यह भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और कनाडा ने मिलाया हाथ, एक-दूसरे से शेयर करेंगे खुफिया जानकारी