भारत और कनाडा के बीच एक नई डील हुई है। इस डील के अनुसार दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए एक-दूसरे से खुफिया जानकारी शेयर करेंगे। इतना ही नहीं, भारत और कनाडा के बीच हुई इस डील के तहत बॉर्डर पार अन्य अपराधों से निपटने के लिए भी दोनों देश एक-दूसरे के साथ खुफिया जानकारी शेयर करेंगे।