Plane Crash: विमान दुर्घटनाओं की फेहरिस्त में एक और विमान का नाम जुड़ गया है। रूस के अमूर में रॉबिन्सन आर 66 हेलीकॉप्टर बीती शाम को लापता हो गया था, अब उसका मलबा मिला है। इसमें (Robinson R66 Helicopter) पायलट समेत 3 लोगों की मौत भी हो गई है। बचाव दल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। रूस (Russia) के जेया जिले में स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर, जो सोमवार को लापता हो गया था, उस जगह के पास पाया गया जहां उसका इमरजेंसी बीकन एक्टिव हुआ था।