
How Much Is Russian President Vladimir Putin Net Worth
रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में होती है, लेकिन इसके साथ ही वे दुनिया के अमीर नेताओं में भी शुमार है। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ आकलनों में तो पुतिन की दौलत 200 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा आंकी जाती है। अगर यह हिसाब सही है तो पुतिन के पास दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाने वाले अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) से भी ज्यादा संपत्ति है। ब्राउनर ने वर्ष 2017 में अमेरिका की सीनेट जुडिशियरी कमेटी के सामने माना था कि पुतिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और भी बहुत कुछ है।
69 साल के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं। उनके आलोचक कहते हैं कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। 'सबसे अमीर' का तो पता नहीं लेकिन पुतिन अपनी दौलत और शौक के लिए आए सुर्खियों में जरूर रहते हैं।
यह भी पढ़ें - यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया ने शुरू किया मिशन, पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
9641 अरब रुपए का गोल्ड
एक अंग्रेजी अखबर के मुताबिक पुतिन के पास 9641 अरब रुपए का सोने का भंडार है। यही नहीं लग्जरी कारों के मामले में भी पुतिन किसी से कम नहीं है। कारों के अलावा कई प्राइवेट जेट्स और यॉट्स भी पुतिन के बेड़े में शामिल हैं।
रहस्यमी जगहों पर महफूज सोना
दरअसल रूस दुनिया के सबसे अग्रिम सोने के खरीदारों में से है। रूस के पास मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में सोने का विशालकाय भंडार मौजूद है। फोर्ब्स के मुताबिक 1995 में रूस के पास 1.4 बिलियन पाउंड (152 अरब रुपए) का सोने का भंडार था।
लेकिन मौजूदा वक्त में पुतिन के पास 95 बिलियन पाउंड (9641 अरब रुपए) का सोने का भंडार है। खास बात यह है कि पुतिन ने ये सोना रहस्यमय जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच महफूज रखा है।
अरबों की लागत से तैयार गुप्त महल
पुतिन 17 वर्षों से रूस की सत्ता में हैं और उनके पास कई घर, यॉट, लग्जरी कारें और यहां तक अरबों पाउंड की लागत से तैयार एक गुप्त महल भी है। बतौर राष्ट्रपति पुतिन को हर साल 100,000 पाउंड (करीब 1,01,43,443 रुपए) सैलरी मिलती है, इसके बावजूद उनकी संपत्ति उनकी कमाई से कई गुना ज्यादा है।
पुतिन की दौलत पर एक नजर
राजनीतिक आलोचक बोरिस नेम्त्सोव के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन के पास...
- 04 यॉट,
- 43 विमान
- 7,000 कारें
- 15 हेलीकॉप्टर
- 01 जेट में सोने का टॉयलेट भी है
- 2018 न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कारों के बेड़े में बुलेटप्रूफ Limousine भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 192 मिलियन डॉलर है।
5 करोड़ रुपए की घड़ियां
लग्जरी के शौकीन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास आलीशान महल, लग्जरी कारें, जेट के अलावा कीमती घड़ियां भी हैं। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति के पास दुनिया का महंगी घड़ियों की कलेक्शन हैं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें - रूस और यूक्रेन विवाद: भारत पर पड़ सकता है इसका सीधा असर, तेल की कीमतों के साथ महंगाई बढ़ने की आशंका
Updated on:
15 Mar 2022 12:34 pm
Published on:
23 Feb 2022 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
