2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया ने शुरू किया मिशन, पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

यूक्रेन और रूस के बीच हलात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया (Air India) का विशेष विमान मंगलवार सुबह रवाना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Feb 2022, 12:39 PM IST

Air India Special Flight Leaves For Ukraine to Bring Back Indians

Air India Special Flight Leaves For Ukraine to Bring Back Indians

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संकट (Russia-Ukraine Conflict) चरम पर पहुंच गया है। किसी भी वक्त दोनों देशों के बीच जंग छिड़ सकती है। इस बीच भारत सरकार ने यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीय वापस लाने का मिशन शुरू कर दिया है। इस मिशन के तहत एयर इंडिया की पहली फ्लाइट रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की AI788 मंगलवार सुबह 7.40 बजे रवाना हुई। एयर इंडिया का यह विमान रात 10 बजे यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंचेगा। बता दें कि भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने भारत-यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करने का फैसला ल‍िया है।


आज सुबह एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन रवाना कर दिया गया है. भारत ने इस विशेष अभियान के लिए 200 से ज्यादा सीटों वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को तैनात किया है. इसके मद्देनजर एयर इंडिया (Air India) ने ट्वीट करते हुए कहा कि 22, 24 और 26 फरवरी 2022 को भारत-यूक्रेन (बोरिस्पिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट) 3 उड़ानों का संचालन करेगी।

यह भी पढ़ें - Russia-Ukraine crisis: रूस ने यूक्रेन को 'तोडा', दो क्षेत्रों को अलग देश के रूप में मान्यता दी, भारी तनाव के बीच UNSC की आपात बैठक जारी


कहां होगी बुकिंग?

एयर इंडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली हैं।

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

विदेश मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके मुताबिक यूक्रेन में लगातार बढ़ते तनाव और हालात की अनिश्चितता को देखते हुए अतिरिक्त फ्लाइट का प्रबंध किया गया है।


एडवाइजरी में ये भी बताया गया है कि खीव से दिल्ली के लिए 25 फरवरी को सुबह 7 बजे, 27 फरवरी को सुबह 7 और शाम 7.35 बजे अतिरिक्त फ्लाइट भी संचालित की जाएंगी।

एडवाइजरी में भी हो सकता है बदलाव

विदेश मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी में बदलाव की संबावना भी जताई गई है। दरअसल एडवाइजरी के मुताबिक एयर अरबिया, फ्लाई दुबई, कतर एयरवेज जैसे विमानन कंपनियां यूक्रेन से दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन कर रही हैं।

बुकिंग के लिए इन कंपनियों के दफ्तर के साथ ही इनकी वेबसाइट्स, कॉल सेंटर्स और अधिकृत ट्रैवेल एजेंट्स की मदद से टिकट की बुकिंग की जा सकती है। ऐसे में फ्लाइट का विकल्प उपलब्ध होने पर एडवाइजरी में बदलाव की भी संभावना है।


सोशल मीडिया पर अपडेट रहें स्टूडेंट्स

भारतीय दूतावास की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों खास तौर पर स्टूडेंट्स के लिए भी संदेश है। दूतावास ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपडेट रहने के लिए कहा है।

दूतावास की ओर से भारतीय नागरिक जिनका प्रवास आवश्यक नहीं समझा जाता है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई है। दूतावास ने कहा है कि, भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चार्टर उड़ानों के बारे में अपडेट के लिए संबंधित छात्र कॉन्ट्रेक्टर्स के संपर्क में रहें और किसी भी अपडेट के लिए दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट और ट्विटर का अनुसरण करना जारी रखें।

यह भी पढ़ें - सबसे सुंदर लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय