1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और ब्रिटेन ने FTA पर किए हस्ताक्षर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, जूते-कपड़े समेत ये चीजें होंगी सस्ती

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- भारत के साथ हमारा ऐतिहासिक व्यापार समझौता ब्रिटेन के लिए एक बड़ी जीत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 24 Jul 2025, 7:28 PM IST

भारत-ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए (Photo-IANS)

Free Trade Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए, जिससे वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार में लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी। इस समझौते से लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर टैरिफ समाप्त हो जाएंगे, जो कि व्यापार मूल्य का लगभग 100 प्रतिशत होगा। ब्रिटेन को अपनी 90 प्रतिशत टैरिफ लाइनों के लिए शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी, जो देश से मौजूदा व्यापारिक आयात के 92 प्रतिशत को कवर करेगी।

भारत में क्या-क्या सस्ता होगा

भारत और ब्रिटेन की इस डील से भारत में कई ब्रिटिश उत्पादों के टैरिफ में कमी आएगी। इसके बाद वे उत्पाद भारत में सस्ते हो जाएंगे। जानें वे कौन-कौन सी चीजें है जो कि सस्ती हो सकती है-

1- इलेट्रॉनिक उत्पाद- इस डील के बाद ब्रिटेन से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर टैरिफ कम होने की संभावना है, जिससे वे सस्ते हो सकते है।

2- जूते-कपड़े- ब्रिटेन से आने वाले जूते और कपड़े पर टैरिफ कम होगा। इसके अलावा फैशन से जुड़े सामान और चमड़े के उत्पादों पर शुल्क कम होगा। जिससे ये सस्ते होंगे।

3- चॉकलेट-बिस्किट समेत खाद्य पदार्थ- चॉकलेट-बिस्किट जैसे ब्रिटिश फूड प्रोडेक्ट भी सस्ते होने की संभावना है। वहीं कृषि उत्पादों को टैरिफ छूट से बाहर रखा गया है।

4- कार- ब्रिटेन में बनी कारों पर आयात शुल्क 100 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत तक आ जाएगा। इससे कारों की कीमत में भी गिरावट होगी।

5- मेडिकल उत्पाद- ब्रिटेन से भारत में मेडिकल डिवाइस और एयरोस्पेस पार्ट्स जैसे कई उत्पाद खरीदे जाते है।

ब्रिटिश पीएम ने किया पोस्ट

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- भारत के साथ हमारा ऐतिहासिक व्यापार समझौता ब्रिटेन के लिए एक बड़ी जीत है। इससे पूरे ब्रिटेन में हजारों ब्रिटिश नौकरियां पैदा होंगी, व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे और देश के हर कोने में विकास को गति मिलेगी।

पीयूष गोयल ने किया पोस्ट

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और ब्रिटेन में हुई डील को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर व भारत और यूनाइटेड किंगडम के लोगों को ऐतिहासिक भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर करने पर बधाई।