भारत (India) और अमेरिका (United States Of Amrica) के बीच डिफेंस डील के तहत आज, मंगलवार, 22 जुलाई को भारत को अपाचे फाइटर हेलीकॉप्टर्स (Apache Fighter Helicopters) का पहला बैच मिल गया है। भारतीय सेना के लिए अमेरिका से आए AH-64E फाइटर हेलीकॉप्टर्स के पहले बैच के बारे में सेना के सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई। भारतीय सेना ने इसे एक महत्वपूर्ण पल बताया है और बताया है कि इन फाइटर हेलीकॉप्टर्स के भारतीय सेना में शामिल होने से सेना की ताकत बढ़ेगी।