लुटनिक ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा भी किया है जिससे अमेरिका को ठेस पहुंची है। पढ़कर हैरानी होना और मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि भारत के किस कदम से अमेरिका को ठेस पहुंची है? लुटनिक ने कहा, "भारत सामान्य तौर पर अपने सैन्य उपकरण रूस से खरीदता है। यह अमेरिका की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक तरीका है। मुझे लगता है कि भारत अब अमरीका से सैन्य उपकरण खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसे अभी लंबा सफर तय करना है।"