
Tigers In World
हम सभी ने एक वक्त पर एक अभियान के बारे में बहुत पढ़ा-सुना था और वो था सेव द टाइगर्स (Save The Tigers) यानी बाघों को बचाओ। ये साल था 2010 जब भारत सरकार ने ये अभियान चलाया। उस वक्त भारत के पास सिर्फ 1400 टाइगर्स (Tigers) बचे थे। ये अभियान ऐसा चला कि अब भारत 3167 बाघों की संख्या के साथ टॉप पर पहुंच गया है। साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में विश्व भर (Tigers In World) के 75% बाघ पाए जाते हैं। भारत सरकार का प्रोजेक्ट टाइगर, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से शुरू किया गया एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है. ये प्रोजेक्ट देश के कई राज्यों में बाघ अभयारण्यों में बाघ संरक्षण के लिये सरकारी सहायता प्रदान करता है। इसीका नतीजा है कि कभी 1400 बाघों वाला भारत अब 3167 पर पहुंच गया है।
दूसरे देशों के पास कितने हैं Tigers
वहीं भारत के अलावा उन देशों की बात करें जहां बाघ (Tigers) पाए जाते हैं तो सबसे टॉप पर भारत ही है। इसके बाद रूस का नंबर है जिसके पास 520 बाघ हैं। फिर तीसरे नंबर पर इंडोनिशिया है जिसके पास 450 बाघ हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर नेपाल है जिसके पास 355 बाघ हैं। फिर थाईलैंड , जिसके पास 189 बाघ हैं। इसके बाद मलेशिया का नंबर आता है जिसके पास 150 बाघ हैं। इसके बाद बांग्लादेश के पास सिर्फ 106 टाइगर हैं। वहीं भूटान के पास 103 टाइगर्स हैं। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश चीन के पास सिर्फ 55 टाइगर हैं तो म्यामांर के पास 22, वियतनाम के पास 5 और लाओस के पास सिर्फ 2 टाइगर हैं।
दुनिया में सिर्फ 42 सौ Tigers बचे हैं
वहीं पूरी दुनिया पर नज़र डालें तो इस वक्त सिर्फ दुनिया में 4200 टाइगर (Tigers) हैं। इस हिसाब से दुनिया के 75 प्रतिशत टाइगर भारत में है। दुनिया में सिर्फ 13 ऐसे देश हैं, जहां बाघ पाए जाते हैं। भारत के अभियान से इसके कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वक्त में भारत और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा और बाघों की संख्या और ज़्यादा बढ़ेगी।
Published on:
11 Mar 2024 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
