1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने रिहा किए 14 पाकिस्तानी कैदी, वाघा बॉर्डर से भेजे वापस

India Releases Pakistani Prisoners: भारत की अलग-अलग जेलों में बंद पाकिस्तान के 14 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। साथ ही उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस पाकिस्तान भी भेज दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Sep 2024, 1:06 PM IST

India releases Pakistani prisoners

India releases Pakistani prisoners

भारत सरकार (Indian Government) ने हाल ही में पाकिस्तानी कैदियों (Pakistani Prisoners) को रिहा कर दिया है। पंजाब समेत देश की अन्य जेलों में बंद पाकिस्तान के 14 कैदी बंद थे और अपनी सज़ा काट रहे थे। इन 14 कैदियों की सज़ा पूरी हो गई थी और सज़ा पूरी होने के बाद इन पाकिस्तानी कैदियों को रिहाई दे दी गई। इन कैदियों को शुक्रवार काे रिहा कर दिया गया।

वाघा बॉर्डर से भेजा वापस

भारत सरकार ने इन पाकिस्तानी कैदियों काे वाघा बॉर्डर (Wagah Border) पर पाकिस्तान भेजने के लिए बॉर्डर रेंजर्स के हवाले कर दिया है। पहले बीएसएफ के अधिकारियों ने रिहा हुए इन कैदियों की जांच की और फिर पाकिस्तानी बॉर्डर रेंजर्स से अपने देश के इन नागरिकों की शिनाख्त की और उन्हें उनके घरों के लिए रवाना कर दिया।

बॉर्डर पर कैदियों के परिवार वाले थे मौजूद

भारत सरकार के फैसले के बाद विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी कैदियों को वाघा बार्डर पर भेजा। बॉर्डर के दूसरी ओर पहले से ही कैदियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

कहाँ से किया गया रिहा?

जिन 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया है, उनमें से 8 गुजरात जेल से रिहा किए गए। बाकी बचे 6 कैदी पंजाब की अमृतसर जेल से रिहा हुए हैं।

हेरोइन और पिस्टल बरामद होने पर किया गया था गिरफ्तार

भारत सरकार की ओर से छोड़े गए 14 पाकिस्तानी कैदियों में से 4 कैदियों को 15 साल पहले हेरोइन और पिस्टल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। हेरोइन और पिस्टल बरामद होने के कारण इन कैदियों को 15 साल की जेल की सज़ा हुई थी। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर प्रोटोकॉल अधिकारी के अनुसार कैदियों में मछुआरे और सिविल कैदी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 14 में से 8 सिविल हैं और 6 मछुआरे हैं। इनमें से दो नाबालिग भी हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: ताइवान में फिर आया भूकंप, सहम उठे लोग