
Himanshu Bhatia
एक भारतीय अमरीकन सीईओ पर अपनी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। लेबर विभाग ने बताया कि हिमांशु भाटिया रोज इंटरनेशनल कंपनी और आईटी स्टाफिंग फर्म में सीईओ है।
हिमांशु अपनी घरेलू सहायिका को हर महीने करीब 400 डॉलर यानी 26,554 रुपए पगार देती थीं। तथा साथ ही खाना और रहना फ्री है। भाटिया का घर कैलिफोर्निया के लॉस वेगास में है।
घरेलू सहायिका को एक दिन में साढ़े 15 घंटे काम करना पड़ता था। यही नहीं उसे सप्ताह में हर दिन काम करना पड़ता था। जिला अदालत में 22 अगस्त को अमरीकी श्रम मंत्री थामस ई पेरेज के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घरेलू सहायिका की पहचान शीला निंगवाल के रूप में की गई है।
शिकायत में कहा गया है कि शीला जब बीमार होती थी तो उसे भाटिया के कुत्तों के साथ गैराज में सोने पर मजबूर किया जाता था। इसके अलावा भाटिया जब बाहर जाती थीं तो शीला को खाना भी नहीं देती थीं।
भाटिया ने शीला का पासपोर्ट भी रख लिया था और उसके बाहर आने-जाने पर पाबंदी थी। दिसंबर 2014 में भाटिया ने शीला से एक डॉक्यूमेंट पर भी साइन करवाया जिसमें लिखा था कि उसे अच्छे से वेतन दिया जाता है और मालिक के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं है।
Published on:
07 Sept 2016 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
