भारत ने उत्तरी अरब सागर में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, फाइटर जेट्स और ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस युद्धपोतों को तैनात कर दिया था। युद्धपोतों की गड़गड़ाहट और जंगी विमानों की तैनाती ने पाक नौसेना को उसकी सीमाओं में समेट दिया। पाकिस्तान को डर था कि अगर वह समुद्र से कोई दुस्साहस करता है, तो भारत का जवाब तबाही ला सकता है।