जब रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि “क्या आप इसे अपने लिए एक निजी तोहफा नहीं मानते?” तो ट्रंप ने झुंझलाते हुए जवाब दिया: “तुम फेक न्यूज हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। ये विमान मुझे नहीं, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस को दिया जा रहा है। तुम जैसे पत्रकारों को तो अब तक शर्मिंदा हो जाना चाहिए।” ट्रंप ने इसे एक “गोल्फ कोर्स के दोस्ताना इशारे” जैसा बताया और गोल्फर सैम स्नीड़ का हवाला देते हुए कहा: “अगर कोई तुम्हें पुट करने के लिए कहे, तो तुम शुक्रिया कहते हो, बॉल उठाते हो और अगले होल पर चले जाते हो।”