Operation Sindoor India Pakistan conflict: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)के तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पीओके और पाकिस्तान (India Pakistan conflict) में नौ आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों ने दावा किया कि इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि जवाबी हमले में 30-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी भी ढेर हुए। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ( India) ने पाकिस्तान के एयरबेस, रनवे और सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान ( Pakistan) ने यह भी बताया कि शहीदों में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, तकनीशियन औरंगजेब, नजीब, फारूक, मुबाशिर सहित 11 अन्य सैनिक शामिल हैं।