जब आकाश बोब्बा की चर्चा होने लगी, तभी उसने साथ पढ़ाई करने वाले चारिस झांग ने बर्कले में हुई एक घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बर्कले में एक प्रोजेक्ट के दौरान, मैंने गलती से हमारा पूरा कोडबेस डिलीट कर दिया था और मैं बहुत घबरा गया था, लेकिन आकाश ने बस स्क्रीन देखा, कंधे उचकाए और एक रात में सब कुछ नए सिरे से लिख डाला, जो पहले से भी बेहतर था। हमने वह समय से पहले सबमिट कर दिया और क्लास में पहला स्थान भी हासिल किया।