न्यूज एजेसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइल में कार्बनिक रसायन विज्ञान में पीएचडी के छात्र राहुल ने इजरायल (Israel) में उस मंजर को याद किया जब 7 अक्टूबर को हमास ने आतंकी हमला किया था। हमास के आतंक के बाद इजरायल ने हमास (Hamas) पर हमले का ऐलान किया था। राहुल कहते हैं कि वो भ्रम में पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि "जब ये युद्ध शुरू हुआ, तो यह सब बहुत अचानक था। उस दिन अराजकता और भ्रम फैला हुआ था ऐसा लग रहा था कि शायद हमें भी नुकसना होगा लेकिन फिर चीजें साफ होने लगी थीं। भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Israel) ने घर वापसी को लेकर हमसे संपर्क किया। उन्होंने हम सभी को वापस भेजने का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि भारतीय दूतावास ने तेजी से निकासी का आयोजन किया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि घर लौटने के इच्छुक सभी छात्र दो से तीन दिनों के भीतर ऐसा कर सकें।