7 अक्टूबर से गाजा (Israel-Hamas War) पर इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 33,360 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 75,993 घायल हुए हैं। हमास के 7 अक्टूबर के हमलों में (Hamas Attack on Israel) इजरायल में 1,200 लोग मारे गए थे और 240 इजरायली और विदेशियों को बंधक बना लिया गया था। 134 बंधकों में से इजरायल ने हाल ही में उनमें से 31 को मृत घोषित कर दिया था।