कमला हैरिस की मां भारतीय मूल की थीं, जबकि उनके पिता जमैका के थे, उनके माता-पिता दोनों ही आप्रवासी थे। कमला के नाना राजनीति के क्षेत्र से जुड़े थे, वो थुलसेंड्रापुरम गांव के निवासी हैं, उनके नाना का नाम पीवी गोपालन है, जो कि पूर्व राजनयिक हैं. इससे पहले भी गांव के लोगों ने कमला की उपलब्धियों के लिए उत्सव मनाया है। अमेरिका में साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के समय भी तिरुवरूर जिले के गांव के कई हिस्सों में स्थानीय लोगों ने कमला हैरिस की सफलता की कामना करते हुए पोस्टर लगाए थे।