10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में कफ सिरप से मौत का मामला, पीड़ित परिवारों ने मांगा 1.5 करोड़ रुपए हर्जाना

इंडोनेशिया में अगस्त से किडनी से जुड़ी बीमारियों के मामले में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके कारण अब तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चों की मौत हुई है। वहीं, सरकार और दवा कंपनियों के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने केस दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 01, 2022

Indonesia families sue government over tainted cough syrup deaths

Indonesia families sue government over tainted cough syrup deaths

इंडोनेशिया में कफ सिरप से मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों ने सरकार के खिलाफ केस दायर किया है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित दवा कंपनियों के खिलाफ भी केस दायर कर दिया है। पीड़ितों की तरफ से मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, फूड एंड ड्रग एजेंसी और 7 दवा कंपनियों के खिलाफ केस दायर किया गया है। दरअसल, अगस्त से अब तक कफ सीरप के चलते किडनी से जुड़ी बीमारियां होने के कारण इनमें 199 लोग मारे गए है। मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। जब मामला बढ़ा तो सरकार ने जांच के आदेश दिए।


जांच में पाया गया कि कफ सिरप में दिक्कत के चलते ये घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद कुछ लिक्विड मेडिसिन की बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों ने उन सभी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है जिन पर आरोप है कि उनके कफ सिरप में दो इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स ऐसे थे, जिनकी वजह से लोगों को किडनी संबंधित बीमारियां हुईं।


इन सिरप के चलते 199 लोगों की मौत हो गई, वहीं इसके चलते कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। पीड़ित परिवारों के केस दायर करने के मामले को लेकर विक्टिम फैमिलीज के वकील अवान पुरयादी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "हमने कोर्ट में केस इसलिए दायर किया, क्योंकि संबंधित विभाग हानिकारक दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम रहे। इसके अलावा उन पर कोई सख्त कार्रवाई भी नहीं की गई। आप देख सकते हैं कि बच्चों समेत कितने लोगों की मौत हो चुकी है और कितने घायल हैं।"


वकील ने बताया कि इतने लोगों की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। जो सीधे तौर पर इंसानियत के खिलाफ है। इंसाफ के लिए पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। विक्टिम फैमिलीज के वकील ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अब न्याय होगा और जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलेगी। वहीं, पीड़ित परिवारों ने हर मारे गए व्यक्ति के लिए 1.5 करोड़ रूपए के मुआवजे की मांग की है। यहीं नहीं, गंभीर रूप से बीमार लोगों के परिवारों ने भी एक करोड़ रुपए की मांग सरकार से की है।

यह भी पढ़ें: अपने देश की हार का जश्न मना रहा था ईरानी युवक, सुरक्षा बलों ने गोली मारकर की हत्या