25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interesting Facts: दुनिया की सबसे पतली अनूठी स्पेगेटी, यह है बाल से भी 200 गुना पतली

Interesting Facts: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे पतली स्पेगेटी बना कर कमाल कर दिया है। ये इतनी छोटी है कि इसे सामान्य प्रकाश वाले कैमरे से नहीं देख सकते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MI Zahir

•

Updated: 27 Nov 2024, 1:13 PM IST

world's thinnest spaghetti

world's thinnest spaghetti

World's thinnest spaghetti: अजब-गजब बातों, चीजों व रोचक तथ्यों (Interesting Facts) के बारे में जानने के शौकीन लोगों के लिए एक दिलचस्प खबर है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे पतली स्पेगेटी (एक प्रकार की नूडल्स ) बनाई है, जो बाल से भी 200 गुना तक पतली है (World's thinnest spaghetti)। लंदन यूनिवर्सिटी कॉलेज के वैज्ञानिकों की ओर से बनाई गई इस स्पेगेटी को सामान्य प्रकाश वाले कैमरे या सूक्ष्मदर्शी से नहीं देखा जा सकता (nano-fibers)। यह इलेक्ट्रो स्पिनिंग तकनीक (electrospinning technique) से बनाई गई है। इसे एक विशेष निंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देख सकते हैं। नैनोस्केल एंडवांसेस में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, यह स्पेगेटी खाने के लिए नहीं है, क्योंकि यह एक सैकंड में भी जरूरत से ज्यादा पक जाती है। इसे केवल इसमें मौजूद नैनोफाइबर के लिए बनाया गया है, जो चिकित्सा में बहुत उपयोगी है।

इस तरह बनाई दुनिया की सबसे पतली स्पेगेटी

शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रोस्पिनिंग तकनीक से आटे के मिश्रण से 372 नैनोमीटर (एक मीटर के अरबवें हिस्से) के व्यास वाली स्पेगेटी बनाई है। इसमें आटे के साथ पानी के बजाय फॉर्मिक एसिड का उपयोग किया गया है, क्योंकि फॉर्मिक एसिड आटे में स्टार्च नहीं बनने देता, ताकि आटा चिपचिपा नहीं होता और आसानी से टूट जाता है।

सस्ता और पर्यावरण अनुकूल विकल्प

इस स्पेगेटी में मौजूद नैनोफाइबर हाइड्रोफिलिक होते है, इसका मतलब है कि ये पानी सोखते है। ये भविष्य में बनने वाली एंडवांस बैंडेज और एनर्जी स्टोरेज डिवाइस जैसे बायो डिग्रेडेबल और बायोसोस्र्ड नैनोफाइबर( बहुत छोटे तंतु ) में स्टार्च का एक सस्ता और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है।

ये भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में हिन्दू धर्म गुरु की ज़मानत याचिका ख़ारिज, वकील की कोर्ट परिसर में हत्या

यूक्रेन ने फिर दागीं अमेरिकी मिसाइलें, रूस का सबसे बड़ा ड्रोन हमला