24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत 4 की मौत

ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर मध्य ईरान के एक सब्जी बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 24, 2026

ईरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश (X-Iran English)

Iran Helicopter Crash: ईरान के मध्य हिस्से में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ईरानी सेना का एक ट्रेनिंग हेलीकॉप्टर इस्फहान प्रांत के दोर्चे शहर में स्थित फल-सब्जी के थोक बाजार में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

ईरानी मीडिया के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पायलट नियंत्रण खो बैठा और हेलीकॉप्टर सीधे बाजार के एक स्टॉल पर आ गिरा। क्रैश के तुरंत बाद घटनास्थल पर आग लग गई। स्थानीय फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में किन-किन लोगों की हुई मौत?

  • पायलट: कर्नल हमीद सरवजाद
  • को-पायलट: मेजर मुज्तबा कियानी
  • बाजार में मौजूद दो फल-सब्जी विक्रेता

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा एयर क्रैश

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले हमेदान के पास एक F-4 फाइटर जेट भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे सैन्य विमान हादसों ने ईरान की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हाई अलर्ट

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब ईरानी मिलिट्री अमेरिकी चेतावनियों के बीच हाई अलर्ट पर है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सीमित हमलों की बात कही थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।