ईरान (Iran) और इजरायल (Israel) के बीच युद्ध (War) भीषण रूप लेता जा रहा है। इजरायल ने कहा कि ईरान ने सोरोका अस्पताल पर मिसाइलें दागीं। हमले के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने कहा कि ईरान को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी। इजरायल के धुर दक्षिणपंथी नेता व रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ईरान के सुप्रीम लीडर को खत्म करने की बात कही है। वहीं, ईरानी मीडिया ने कहा कि ईरान ने इजरायल के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था। मिसाइल अटैक के शॉकवेव का अस्पताल पर असर पड़ा।