25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान ने किया हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग

Iran-US Israel War: युद्ध के बीच मंगलवार को देर रात ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट पर हमला कर दिया। ईरान के इस ड्रोन अटैक से हाहाकार मच गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 25, 2026

Iran attacks Kuwait airport

Iran attacks Kuwait airport

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है। आज इस युद्ध का 26वां दिन है। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने युद्ध में जीत का ऐलान करते हुए शांति के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने ईरान को 15 मांगों वाला शांति प्रस्ताव भेजा है। ईरान ने भी युद्ध खत्म करने के लिए अपनी मांगें रख दी हैं। हालांकि अभी भी युद्ध जारी है। इज़रायल की तरफ से ईरान पर हमलों का सिलसिला थमा नहीं है। ऐसे में मंगलवार को देर रात ईरान ने कुवैत (Kuwait) के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला कर दिया।

फ्यूल टैंकर में लगी आग

ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक किया, जिससे हाहाकार मच गया। इससे एयरपोर्ट पर खड़े एक फ्यूल टैंकर में आग लग गई। हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कुवैत ने हवा में मार गिराए कई ड्रोन्स

कुवैत ने बताया कि उन्होंने ईरान के कई ड्रोन्स हवा में ही मार गिराए। हालांकि इससे कुछ जगहों पर धमाके भी हुए। लोगों से सरकार द्वारा जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

कुवैत को लगातार निशाना बना रहा है ईरान

कुवैत को अमेरिका का सहयोगी देश माना जाता है। ऐसे में इस्लामिक देश होने के बावजूद ईरान की तरफ से कुवैत को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ईरान न सिर्फ कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है, बल्कि अमेरिकी दूतावास, तेल-गैस के ठिकानों और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भी ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले कर रहा है। अब तक ईरानी हमलों की वजह से कुवैत में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा ईरानी हमलों के कारण कुवैत के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।

क्या खत्म होगा युद्ध?

ट्रंप ने अब युद्ध रोकने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं। ईरान ने भी अपनी शर्तों के माने जाने पर युद्ध रोकने के लिए सहमति जता दी है। हालांकि इज़रायल के हमले अभी भी जारी हैं, लेकिन अगर ट्रंप ने दबाव बनाया, तो इज़रायल के हमले भी रुक सकते हैं जिससे युद्ध खत्म हो जाएगा।