
Iran Shoots Down F-35
Iran Shoots Down F-35: मध्य-पूर्व में जारी संषर्घ के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, ईरानी सेना ने अमेरिका के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। तेहरान का दावा है कि विमान का पायलट अब उनकी हिरासत में है और उसे बचाने के लिए भेजे गए अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को भी नाकाम कर दिया गया है। हालांकि अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, जब अमेरिकी वायुसेना के F-35 विमान को मार गिराया तो उसके पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अमेरिका ने एक C-130 मालवाहक विमान और चार ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ईरान की सीमा में भेजे। ईरान की सेना ने इन विमानों को घुसपैठ करार देते हुए उन्हें मार गिराने का दावा किया है।
3 अप्रैल 2026 को ईरानी मीडिया ने बड़े दावे किए। तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि आईआरजीसी के एयरोस्पेस फोर्स ने मर्काजी प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी F-35 जेट को गिरा दिया। जेट पर हमला होने के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और ईरानी सीमा के अंदर लैंड किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पायलट को ईरानी बलों ने जिंदा पकड़ लिया है, जबकि आईआरजीसी के प्रवक्ता ने विस्फोट की तीव्रता का हवाला देते हुए पायलट के बचने की संभावना को बहुत कम बताया।
आईआरजीसी के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मिलिट्री हेडक्वार्टर के तहत यह कार्रवाई हुई। प्रवक्ता ने कहा, आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स ने नई एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ F-35 जेट को मार गिराया। हमले के विस्फोट को देखते हुए पायलट के इजेक्ट करने की संभावना बहुत कम है। मेहर न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट दी कि अमेरिका अपने पायलट को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि पायलट ईरानी कब्जे में है।
यह दूसरा मौका है जब ईरान ने F-35 गिराने का दावा किया है। इससे पहले 19 मार्च 2026 को ईरान ने पहला F-35 मार गिराने का दावा किया था और खुद को ऐसा करने वाला पहला देश बताया था। F-35 अमेरिका का सबसे महंगा और एडवांस्ड फाइटर जेट माना जाता है, जो उसकी पांचवीं पीढ़ी की हवाई क्षमता का मुख्य आधार है।
ईरान-अमेरिका संघर्ष अब 35वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इससे पहले ईरान ने बी1 ब्रिज समेत सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की शिकायत की थी और बदले में खाड़ी क्षेत्र के कई पुलों को टारगेट करने की धमकी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने जवाब दिया तो पावर प्लांट्स समेत बड़े टारगेट्स पर हमले होंगे।
Updated on:
03 Apr 2026 07:04 pm
Published on:
03 Apr 2026 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
