16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान ने फिर किया दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक, आग लगने के बाद उड़ानें रद्द

Iran-US Israel War: युद्ध के बीच ईरान ने एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हमला किया है। ईरान के हमले की वजह से एयरपोर्ट के पास आग लग गई, जिससे उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 16, 2026

Iran's drone attack near Dubai airport

Iran's drone attack near Dubai airport

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। आज इस युद्ध का 17वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। जवाब में ईरान भी इज़रायल समेत अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर भी हमले कर रहा है। अब एक बार फिर ईरान ने यूएई (UAE - United Arab Emirates) पर हमला किया है।

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक

ईरान ने आज सुबह एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक किया। ईरान के इस हमले से एयरपोर्ट के पास आग लग गई और अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ड्रोन एक फ्यूल टैंकर से जा टकराया जिसकी वजह से आग लगी।

उड़ानें हुई रद्द

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग लगने से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जिसकी जानकारी दुबई सिविल एविएशन ने दी। एमिरेट्स ने भी दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा करते हुए यात्रियों से अगली सूचना तक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों को मकतूम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी उड़ानों के कार्यक्रम और यात्रा योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। हालांकि कुछ समय बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमित उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।