ईरान की स्टेट मीडिया IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान में पेजर अटैक में घायल राजदूत मोजतबा अमानी के बेरूत में इलाज किए जाने की जानकारी दी। अराघची ने राजदूत अमानी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। साथ ही कहा कि इस हमले के लिए आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, वो इजरायल को छोड़ेंगे नहीं।