22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान ने दे दी ऐसी चोट, जिसके बारे में इजरायल ने कभी सोचा नहीं होगा, युद्ध के बीच सामने आया खौफनाक VIDEO

Israel-Iran War: ईरान ने पलटवार किया है…जवाबी कार्रवाई में उसने इजरायल पर एक साथ कई मिसाइल दागे हैं। इस हमले में अब तक 300 लोगों की घायल होने की खबर सामने आई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 22, 2026

iran-Israel war

ईरान ने इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ मिसाइल। फोटो में क्षतिग्रस्त इमारत (सोर्स: OSINT डिफेंडर एक्स स्क्रीनशॉट)

Israel-Iran War Update: ईरान ने इजरायल में भारी तबाही मचाई है। उसने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइल दागे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के न्यूक्लियर सिटी डिमोना और अराद (इजराइल के दक्षिण में स्थित एक शहर) में करीब 300 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत बेहद नाजुक है। सोशल मीडिया पर अटैक के कई वीडियो सामने आए हैं। हमला कितना खतरनाक था…वीडियो देख के इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

देखें वीडियो-

ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि ये हमले इजरायल की न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी को टारगेट कर रहे थे, जो डिमोना से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) और अराद से 30 किलोमीटर (18.5 मील) दूर है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हमलों की वजह से घर और सड़कें ध्वस्त दिख रही हैं।

इस बीच, हमास सैन्य विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने डिमोना-अराद पर किए गए मिसाइल हमलों को जायज बताया है। कहा कि यह केवल अमेरिकी आक्रमण का जवाब नहीं है, बल्कि गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का भी नतीजा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान आया सामने

ईरानी हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल रक्षा बल (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने घोषणा की कि इजरायल देश के दुश्मनों से सभी मोर्चों पर लड़ना जारी रखेगा।

पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा

नेतन्याहू ने अराद के मेयर से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इजरायल के सरकारी प्रेस ऑफिस ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पीएम नेतनयाहू ने कहा है, 'हमारे भविष्य की लड़ाई में यह एक बहुत मुश्किल शाम रही है। थोड़ी देर पहले, मैंने अराद के मेयर याइर मयान से बात की और इजरायल के सभी नागरिकों की ओर से घायलों के ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं उन तक पहुंचाने को कहा। मैंने अपने ऑफिस के डायरेक्टर जनरल को सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर पूरी जरूरी मदद देने का निर्देश दिया है।'

इजरायली पीएम ने कहा, "मैं अभी जमीन पर काम कर रहे इमरजेंसी और रेस्क्यू फोर्स को अपना समर्थन देता हूं, और मैं सभी से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। हम सभी फ्रंट पर अपने दुश्मनों पर हमला करते रहने के लिए पक्के इरादे वाले हैं।”

न्यूक्लियर रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं

ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में इजरायल के सेंसिटिव न्यूक्लियर रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एटॉमिक एनर्जी पर नजर रखने वाली एजेंसी ‘इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी’ (आईएईए) ने खुद ईस बात पुष्टि की है। एक्स पोस्ट में एजेंसी ने कहा कि उसे शहर में मिसाइल के असर की रिपोर्ट के बारे में पता था, लेकिन उसे "न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर नेगेव को नुकसान का कोई संकेत नहीं मिला है।"