
क्या इजरायल छोड़कर भाग गए बेंजामिन नेतन्याहू (Photo-IANS)
Iran–Israel war: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद इराजय के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पीएम नेतन्याहू देश छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दावा किया गया कि वे ग्रीस चले गए हैं। हालांकि उपलब्ध तथ्यों और आधिकारिक सूचनाओं से इन दावों की पुष्टि नहीं होती।
इजरायल और अमेरिका ने कथित तौर पर ईरान पर हमला किया, जिसमें तेहरान स्थित सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के परिसर को निशाना बनाए जाने की बात कही गई। इसके बाद नेतन्याहू ने दावा किया कि खामेनेई की मौत के मजबूत संकेत हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर खामेनेई की मौत का दावा किया। हालांकि ईरान की मीडिया ने भी पुष्टि कर दी है कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूज़र्स ने लिखा कि नेतन्याहू डरकर ग्रीस भाग गए। कुछ ने यह भी दावा किया कि उनका विशेष विमान “Wing of Zion” इजरायल के तट के पास कई घंटे मंडराने के बाद ग्रीस की ओर चला गया।
दरअसल, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार प्रधानमंत्री का आधिकारिक विमान (रजिस्ट्रेशन 4X-ISR, Boeing 767-338ER) Beersheba से उड़ान भरकर जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 28 फरवरी को उतरा।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय नेतन्याहू स्वयं विमान में मौजूद थे या नहीं, क्योंकि बर्लिन की कोई आधिकारिक यात्रा घोषित नहीं थी।
विमान के बर्लिन पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नया दावा शुरू हो गया कि प्रधानमंत्री जर्मनी भाग गए हैं। कुछ पोस्ट में कहा गया कि ग्रीस ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी, इसलिए वह बर्लिन गया। इन दावों का भी कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है।
फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स के अनुसार नेतन्याहू ने उसी दिन इज़रायल से वीडियो बयान जारी किया था, जिसमें ईरान पर हमले और खामेनेई की स्थिति पर बात की गई। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने भी उनके देश में मौजूद होने के संकेत दिए हैं।
Updated on:
01 Mar 2026 10:00 am
Published on:
01 Mar 2026 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
