Iran Israel Tension: इस बीच, हिजबुल्लाह ने लेबनान में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया, यमन के हौथी समूह ने लाल सागर में इजरायल जा रहे विदेशी जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए मिसाइल हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। इजरायली हमले में मारे गए लोगों में ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुद्स ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर रेजा ज़ाहेदी भी शामिल थे।