
Vladimir Putin to not attend G20 Summit in India
G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) हर साल आयोजित होने वाला एक अहम सम्मेलन है। हर साल अलग-अलग देशों में इस सम्मेलन का आयोजन होता है। G20 देशों के लीडर्स इसमें शामिल होते हैं और ग्लोबली अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इस साल के G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता और मेजबानी भारत (India) को मिली है। भारत की मेजबानी में इस साल के G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर को राजधानी दिल्ली (Delhi) में होगा। ऐसे में G20 देशों के लीडर्स के साथ ही अन्य अहम नेता और अधिकारी भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भारत में होने वाले इस G20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। पुतिन की जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ( Sergei Lavrov) भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
क्या पुतिन को सता रहा है गिरफ्तारी का डर?
यूँ तो पुतिन के भारत नहीं आने की कोई वजह नहीं बताई गई है। पर रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही पुतिन ने अपने विदेश दौरों को काफी सीमित कर दिया है। कुछ लोग इसे उनके गिरफ्तार होने का डर बता रहे हैं। दरअसल यूक्रेन युद्ध में 'वाॅर क्राइम' के चलते इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (International Criminal Court - ICC) ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर रखा है। इसे इसी साल 17 मार्च को जारी किया गया था। ऐसे में ICC के 123 सदस्य देशों से पुतिन को गिरफ्तारी किया जा सकता है।
क्या भारत में होता पुतिन को खतरा?
भारत ICC का सदस्य देश नहीं है। ICC गैर-सदस्य देश से अपील तो कर सकता है, पर उसे बाध्य नहीं कर सकता। ऐसे में भारत में पुतिन को गिरफ्तारी का खतरा नहीं होता।
यह भी पढ़ें- भारत के इस एक फैसले से नेपाल हो जाएगा मालामाल, पड़ोसी पीएम प्रचंड ने बांधे तारीफों के पुल
Published on:
06 Sept 2023 05:46 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
