इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पिछले कुछ समय से इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि इज़रायल, कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है। अब वो संभावना हकीकत में बदल चुकी है। इज़रायल ने आज, शुक्रवार, 13 जून को तड़के सुबह ईरान के परमाणु ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स कर दी है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में तड़के सुबह इज़रायली एयरफोर्स ने परमाणु ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स कर दी।