
इजरायल और अरब के बीच रक्षा सौदा ( फोटो: X//@Currentreport1 )
Israel Defense Deals with Qatar Saudi Arabia : आम तौर पर इजरायल को मुस्लिम देश अपना दुश्मन समझते हैं और उससे दूरी बना कर रखते हैं, लेकिन मुस्लिम देशों और मुसलमानों की परवाह किए बिना कतर और सऊदी अरब ने इजरायल से करोड़ों डॉलर के हथियार खरीदे हैं। दस्तावेज़ों और तस्वीरों के अनुसार एलबिट सिस्टम्स और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने कतर और सऊदी अरब को उन्नत रक्षा प्रणालियां बेची हैं। सामान्य कतर और सऊदी अरब ने औपचारिक राजनयिक संबंध न होने के बावजूद इजरायल से एयरक्राफ्ट के पुर्जे और लड़ाकू हेलमेट खरीदे और इजरायल ने कतर और सऊदी अरब को एडवांस मिलिट्री सिस्टम बेच दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,इजरायली रक्षा कंपनियों ने कतर और सऊदी अरब को उन्नत सैन्य प्रणालियां बेचीं। कतर को वीआईपी विमानों के लिए एल्बिट की सी-म्यूजिक विमान रक्षा प्रणाली प्राप्त हुई, जबकि कतर और सऊदी अरब दोनों ने बोइंग के साथ अनुबंध के माध्यम से अपने एफ-15 लड़ाकू विमानों के लिए इज़राइली निर्मित पुर्जे, लड़ाकू हेलमेट और नाइट-विजन सिस्टम हासिल किए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सौदे में कतर के तीन शाही विमानों में वह जेट भी शामिल है जिससे अमीर पिछले साल ईरान गए थे, इनमें 2020 और 2022 के बीच बेसल में रखरखाव के दौरान एलबिट की सी-म्यूजिक एंटी-मिसाइल प्रणाली लगाई गई थी।
इजरायली डिफेंस कंपनियों ने कतर और सऊदी अरब दोनों के एफ-15 लड़ाकू विमानों के बेड़े के लिए, आपूर्ति की है। अकेले सऊदी अरब का जेएचएमसीएस लड़ाकू हेलमेट का ऑर्डर लगभग 100 मिलियन डॉलर का रहा और एएन/एवीएस-9 नाइट-विजन गॉगल्स का भी सौदा किया गया।
गौरतलब है कि नेतन्याहू ने कतर के साथ व्यक्तिगत रूप से 100 मिलियन डॉलर से अधिक के सौदों को मंजूरी दी, जिसमें उनके करीबी दलालों ने फीस वसूली की। खाड़ी के राजशाही देशों ने इजरायल की तकनीक से लैस होकर तेहरान की यात्रा की, जिसके लिए उन्होंने इजरायल को भुगतान किया था।
Published on:
28 Jun 2026 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
