28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saudi Arab Helicopter Crash: तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

Saudi Arab Helicopter Crash Update: सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा किस कारण हुआ इसकी जांच की जा जारी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 28, 2026

Saudi Arab Helicopter Crash

सऊदी अरब के रास तनुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश (इमेज सोर्स: Osint World एक्स पोस्ट स्क्रीनशॉट)

Saudi Arab Helicopter Crash Latest Update: सऊदी अरब रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यहां अरामको का एक हेलीकॉप्टर सुबह 6 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है वह उड़ान भर रहा था, तभी ये हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक सऊदी नागरिक बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की वजह साफ नहीं

हादसा ऐसे समय हुआ है जब अरामको ने हाल ही में रास तनुरा टर्मिनल से कच्चे तेल की लोडिंग दोबारा शुरू की थी। इससे पहले उसे चार महीने के लिए बंद कर दिया गया था। बता दें रास तनुरा, सऊदी अरब के सबसे अहम तेल केंद्रों में से एक है।

वहीं दुर्घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। शुरुआती जांच में किसी तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य कारण की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके।

हर पहलू की होगी पड़ताल

ऊर्जा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख जताया है। मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। अधिकारियों को दुर्घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच एजेंसियां हादसे के हर पहलू की जांच करेंगी। हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल होगी। उसके रखरखाव के रिकॉर्ड की समीक्षा की जाएगी। उड़ान से जुड़ी जानकारी भी खंगाली जाएगी। मौसम की स्थिति का भी विश्लेषण किया जाएगा।

अरामको है तेल कारोबार की दिग्गज कंपनी

बता दें अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में गिनी जाती है। इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। कंपनी हर दिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है। यह कई देशों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करती है। अरामको सिर्फ तेल उत्पादन तक सीमित नहीं है। कंपनी रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और प्राकृतिक गैस के कारोबार में भी मजबूत मौजूदगी रखती है। साल 2019 में इसका आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा माना गया था। अब कंपनी भविष्य की ऊर्जा पर भी ध्यान दे रही है। अरामको रिन्यूएबल एनर्जी, हाइड्रोजन और कार्बन कैप्चर जैसी नई तकनीकों में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है।