ध्यान रहे कि यूरोपियन यूनियन, संयुक्त राष्ट्र, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस, अरब देशों की ओर से युद्ध न करने के लिए कहने के बावजूद इज़राइल ने फिलिस्तीन ( Palestine) और गाजा पर हमले करना बंद नहीं किया है। यहां तक कि मध्यस्थ देशों मिस्र, कतर और अमरका की ओर से सुझाए गए सीज फायर के फार्मूले पर भी इज़राइल ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।