
इज़रायल ने तेज़ की लेबनान में बमबारी (Photo - @AMK_Mapping_ on social media)
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच कई सीज़फायर होने के बावजूद युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने चेतावनी दी है कि उनकी सेना साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखेगी। काट्ज़ ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक हिज़बुल्लाह की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती और लेबनान की बॉर्डर पर इज़रायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक इज़राइली सेना लेबनान के अंदर सक्रिय रूप से कार्रवाई करती रहेगी। इसके बाद इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में बमबारी तेज़ कर दी है।
काट्ज़ की चेतावनी के बाद इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान के टायर शहर में भारी बमबारी शुरू कर दी है। इज़रायली सेना कई जगह हमले कर रही हैं। तेज़ धमाकों की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इज़रायली हमलों की वजह से 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
इज़रायली हमलों में कई लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों और मेडिकल शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिज़बुल्लाह के हमलों के बाद इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिज़बुल्लाह ने सोमवार को साउथ लेबनान में इज़रायली सेना पर 16 हमले किए। इन हमलों में संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिकों के ठिकानों, सैन्य वाहनों और लॉजिस्टिकल उपकरणों को निशाना बनाया गया। हिज़बुल्लाह ने साउथ लेबनान में बेत याहून, रचाफ, नाकौरा, अत-तिरी, ऐनाता के बाहरी इलाकों में, लेबनान के ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले के पास और योहमर अल-शाकिफ के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाकों में ताबड़तोड़ हमले किए। इन हमलों के इज़रायली सैनिकों, उनके वाहनों, तोपखाने की चौकी, कई गोला-बारूद परिवहन वाहनों और सैन्य बुलडोज़रों को निशाना बनाया, जिसके लिए हिज़बुल्लाह के लड़ाकों ने गोलीबारी करने के साथ ही मिसाइलें और तोपों का भी इस्तेमाल किया। इन हमलों में इज़रायली सेना को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि कितना नुकसान हुआ, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
Updated on:
09 Jun 2026 01:00 pm
Published on:
09 Jun 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
