Israel Iran missile attack: इजराइल और ईरान दोनों ने एक दूसरे पर मिसाइलों की बौछार (Israel Iran missile attack) कर दी है। इजराइल ने ईरान के खुजिस्तान प्रांत पर मिसाइल हमला किया है ,जिसमें ईरान के 230 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में से लगभग 90 प्रतिशत नागरिक हैं। इधर ईरान ने भी इजराइल पर 370 मिसाइलें दागी हैं, जिनमें 24 इजराइलियों की मौत हो गई। ध्यान रहे कि इजराइली हमले ने रविवार रात को भी ईरान की तेहरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला कर तबाही मचाई थी। हमलों के बाद तेहरान के कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं। इसी के साथ, इजरायल के रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने साफ़ शब्दों में कहा, “तेहरान के लोग तानाशाही की कीमत चुकाएंगे।”