15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबनान में इज़रायली एयरस्ट्राइक्स, 15 लोगों की मौत

Israel Conducts Another Air Strike In Lebanon: इज़रायल ने एक बार फिर लेबनान में एयरस्ट्राइक्स की हैं। इस हवाई हमले में 15 लोग मारे गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Israeli air strike in Lebanon

Israeli air strike in Lebanon

इज़रायल (Israel) की लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पिछले महीने इज़रायल ने हिज़बुल्लाह के खिलाफ पेजर अटैक किया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच जंग और भी गंभीर हो गई। उसके कुछ हफ्ते बाद बाद से तो इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स करने का सिलसिला शुरू कर दिया। इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडरों और आतंकियों को भी मार गिराया है। इज़रायली सेना लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) के साथ ही आसपास के इलाकों पर भी हवाई हमले कर रही है। रविवार की सुबह इज़रायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक शहर, 10 कस्बों और गाँवों पर 13 एयरस्ट्राइक्स की।

15 लोगों की मौत

इज़रायली सेना की एयरस्ट्राइक्स में लेबनान के 15 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लेबनान के मरजेयून और शुहुर कस्बों, चेहाबियाह और काकायेत एल जिसर गाँवों और नबातियेह शहर में लोग मारे गए।

5 लोग घायल

इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में लेबनान के 5 लोग घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- “सलमान खान की दोनों टांगे काटकर लॉरेंस बिश्नोई.…”, पाकिस्तानी शख्स ने दी बॉलीवुड सुपरस्टार को सलाह