10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल गाजा में इजरायल की स्ट्राइक, रिहायशी इमारत पर हमले में 3 की मौत, कई घायल

Israel Gaza War: गाजा के दीर-अल-बलाह में एक रिहायशी अपार्टमेंट पर इजरायली हवाई हमला, 3 फिलिस्तीनियों की मौत और कई घायल। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Jul 15, 2026

Benjamin Netanyahu

बेंजामिन नेतन्याहू (File Photo)

Gaza News: गाजा में एक बार फिर इजरायल की तरफ से कार्रवाई की गई। इजरायली सेना द्वारा किए गए ताजा हमले में तीन फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला सेंट्रल गाजा के प्रमुख इलाके दीर-अल-बलाह में एक रिहायशी अपार्टमेंट को निशाना बनाकर किया गया।

गाजा में मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, इजरायल द्वारा किए गए इस हमले में इमारत तबाह हो गई, साथ ही आसपास के इलाके को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले के संबंध में अस्पताल सूत्रों का कहना है कि यह हमला आम नागरिकों को बनाकर उनका मनोबल तोड़ने की इजरायली कोशिशों का हिस्सा है।

इजरायल की फंडिंग रोकने के पक्ष में अमेरिकी डेमोक्रेट

इजरायल को दी जाने वाली सैन्य सहायता को रोकने के पक्ष में अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों का एक वर्ग खुलकर सामने आया है। प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट्स नेता ग्रेग कासार ने कहा कि गाजा और लेबनान में सैन्य कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होने वाली अमेरिकी मदद अब बंद होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने इजरायल की सेना के लिए प्रस्तावित 3.3 अरब डालर की सहायता रोकने वाले संशोधन का समर्थन करने का ऐलान किया। डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने भी कहा कि वह ऐसे देश को सैन्य सहायता देने के पक्ष में नहीं है, जिस पर गाजा में नरसंहार का आरोप है।

अक्टूबर के बाद से अब तक 1100+ फिलिस्तीनी मारे गए

आपको बता दें कि मंगलवार को भी इजरायली हमले में 10 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए थे। यह जानकारी गाजा के स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों ने दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि फिलिस्तीन क्षेत्र में इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर में युद्धविराम लागू होने के बाद 1100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।

ये हमले ऐसे वक्त में हुए है, जब हमास के नेता अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के दूसरे चरण को लागू करने की बातचीत को बढ़ाने के लिए काहिरा गए थे।

हालांकि वार्ता से जुड़े सूत्रों की माने तो चर्चा में हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सेना की वापसी जैसे मुद्दे शामिल हैं। संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक समझौते पर पहुंचने की दिशा में पिछले कुछ हफ्तों में बहुत कम प्रगति हुई है।

इस संबंध में हमास का कहना है कि इजरायल द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन डोनाल्ड ट्रंप की योजना के दूसरे चरण को लागू करने में एक प्रमुख बाधा है।