यरूशलेम और मध्य पूर्व के बैपटिस्ट चर्च ने हमले की निंदा की है। चर्च ने कहा, हमले से 20 मिनट पहले इज़राइली सेना ने परिसर खाली करने का आदेश दिया। दो मिसाइलों ने जेनेटिक लैब नष्ट कर दी। फार्मेसी, आपात विभाग और चर्च की इमारतों को भी नुकसान हुआ। चर्च ने कहा, यह हमला पाम संडे की सुबह हुआ।