15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US Gun Violence: फ्लोरिडा में गोलीबारी, 1 की मौत और 2 घायल

Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
jacksonvile_beach.jpg

Jacksonville Beach

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है और आए दिन ही वहाँ कहीं न कहीं गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की इस बीमारी ने अमेरिका को लंबे समय से जकड़ रखा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है और वो भी एक नहीं, बल्कि एक से ज़्यादा। गोलीबारी की घटनाएं फ्लोरिडा (Florida) राज्य के जैक्सनविल बीच (Jacksonville Beach) शहर में घटित हुई हैं।


अलग-अलग जगहों हुई गोलीबारी

जैक्सनविल बीच में रविवार की शाम गोलीबारी हुई। अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। जानकारी के अनुसार बोर्डवॉक और डाउनटाउन इलाकों में गोलीबारी से खलबली मच गई। चश्मदीद गवाह के अनुसार उसने 15-20 बार गोली चलने की आवाज़ सुनी जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। घंटे भर में ही तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई।

1 की मौत, 2 घायल

जैक्सनविल बीच में रविवार की शाम हुई गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आरोपियों की तलाश जारी

लोकल पुलिस रविवार की शाम को जैक्सनविल बीच में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी को भी पकड़ा नहीं गया है, पर पुलिस की तलाश जारी है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में प्याज और ब्याज से आए जनता की आँखों में आंसू, लोग किडनी बेचने के लिए मजबूर