उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों के दौरान में अकेले सिलिकॉन वैली में 11 से अधिक मंदिरों पर हमला किया गया है,तोड़फोड़ की गई है और घृणित भित्तिचित्रों के साथ उन्हें विकृत किया गया है। हमारे समुदाय में भय स्पष्ट है, लेकिन हमारा सामूहिक संकल्प पहले से कहीं अधिक मजबूत है। सरकार से हुई बातचीत के दौरान, पूजा स्थलों की सुरक्षा और घृणा अपराधों से निपटने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की गई है।