
Japan Former PM Shinzo Abe Killer Tetsuya Yamagami Wanted To Attack Someone Else
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या मामले में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जापानी मीडिया ने हत्याकांड के अगले दिन चौंकाने वाला खुलासा किया है। दअसल शुक्रवार को भाषण देते वक्त शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से दो गोलियां मारी थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिंजो आबे का निधन हो गया। गोली मारने वाले शख्स तेत्सुया यामागामी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उससे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल यामागामी शिंजो आबे से पहले किसी और नेता का कत्म करने पहुंचा था।
पुलिस पूछताछ में यामागामी ने बताया कि आबे की हत्या से पहले उसने एक और खतरनाक योजना बनाई थी, जिसके तहत उसने एक धार्मिक समूह के बड़े नेता पर हमला करने की प्लानिंग की थी। हालांकि, पुलिस ने उस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है।
इस शख्स को मारना चाहता था शिंजो आबे का हत्यारा
जापानी मीडिया क्योडो न्यूज के मुताबिक, यामागामी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह एक धार्मिक संगठन के लीडर पर हमला करना चाहता था।
ये थी हत्या करने की वजह
पुलसि पूछताछ में यामागामी ने खुलासा किया है कि आखिर वो धार्मिक लीडर को क्यों मौत के घाट उतारना चाहता था। हत्यारे ने बताया कि, इस धार्मिक लीडर ने उसकी मां के साथ धोखेबाजी की थी। हालांकि पुलिस ने धार्मिक नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है।
इस वजह से की शिंजो आबे की हत्या
यामागामी ने बताया कि, वो जिस धार्मिक संगठन के नेता को मारना चाहता था, पूर्व पीएम आबे ने उस संगठन को देश में प्रमोट किया था। यही कारण था कि उसने शिंजो आबे पर हमला किया।
पहले से ही कर रहा रैकी
यामागामी ने पुलिस से पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने आबे की रैकी की थी। वह उन दूसरी जगहों पर भी गया था, जहां आबे ने इससे पहले भाषण दिए थे। इसके साथ ही यामागामी ने इस बात से इनकार किया है कि उसने किसी तरह के राजनीतिक मतभेद के चतले पूर्व पीएम की हत्या की।
टोक्यो लाया गया शिंजो आबे का पार्थिव शरीर
शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को टोक्यो लाया गया। हमले के बाद उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन काफी खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पीएम मोदी ने कहा- भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा
Published on:
09 Jul 2022 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
