Breeding Visa: दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या की समस्या से जूझ रहे हैं। भारत भी इन देशों में एक है, जहां पर जनसंख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन दुनिया का एक देश ऐसा है जहां कम जनसंख्या (Population) होने के बावजूद वो कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे वहां की आबादी बूढ़ी होती चली जा रही है और वहां पर काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कम जनसंख्या वाले एक देश ने विदेशी लड़कों को ब्रीडिंग वीज़ा करना शुरू कर दिया है, जिसका मकसद है कि ये पुरुष यहां पर आएं और बच्चे पैदा करें।