
Jafar Hassan
जॉर्डन (Jordan) में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति हो गई है। जाफर हसन (Jafar Hassan) को देश का नया पीएम बनाया गया है। 56 वर्षीय जाफर को पूर्व पीएम के इस्तीफे के बाद यह ज़िम्मेदारी मिली है। बिशर अल-खसावने (Bisher al-Khasawneh) इससे पहले जॉर्डन के पीएम होने के साथ ही रक्षा मंत्री भी थे, लेकिन 15 सितंबर को ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। अल-खसावने के इस्तीफे के नाद जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने जाफर को देश का नया पीएम नियुक्त किया।
नए पीएम के तौर पर जाफर ने ली शपथ
जाफर ने बुधवार को जॉर्डन के नए पीएम ला तौर पर शपथ ले ली है। जाफर ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय की उपस्थिति में शपथ ली।
कैबिनेट का हुआ गठन, साथ में ली शपथ
जाफर के नए कैबिनेट का भी गठन हो गया है। रक्षा मंत्री पद की ज़िम्मेदारी जाफर ने ही ली है। जाफर के अलावा उनके कैबिनेट में 31 मंत्रियों को जगह मिली है और उन मंत्रियों ने भी बुधवार को ही शपथ ली।
यह भी पढ़ें- सूडान में पैरामिलिट्री ने फिर किया लोगों पर हमला, 2 की मौत और 10 घायल
Updated on:
19 Sep 2024, 2:47 PM IST
Published on:
19 Sep 2024, 2:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.