पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी एजेंसी (UNOCHA) की रिपोर्ट में कहा गय़ा था कि गाजा में 5,76,000 लोग अकाल के दरवाजे पर खड़े हैं। गाजा (Gaza) में दो साल से कम उम्र के प्रति 6 बच्चों में से एक गंभीर कुपोषण और कमजोरी से पीड़ित हो रहा है और फिलिस्तीन (Phalestine) के सभी 2.3 मिलियन लोग जिंदा रहने के लिए जिस भोजन को खा रहे हैं, वो बेहद अपर्याप्त है। अगर कुछ नहीं किया गया, तो हमें डर है कि गाजा में व्यापक रूप से अकाल फैल जाएगा।