
भारत में अति अमीर (Ultra Rich) लोगों की संख्या में पिछले साल छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह संख्या बढक़र 13,263 हो गई है। यह आंकड़ा 2028 तक दुनिया में सबसे ज्यादा 50.1% की बढ़ोतरी के साथ करीब 20,000 होने की संभावना है। यह अनुमान रियल एस्टेट एडवाइजर नाइट फ्रैंक की बुधवार को जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2024’ में जताया गया। अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स ऐसे लोग हैं, जिनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ अमरीकी डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) या उससे ज्यादा है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या 12,495 थी। भारत का मजबूत आर्थिक दृष्टिकोण, विशेष रूप से देश का हाई जीडीपी विकास पूर्वानुमान अगले पांच साल में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स में अपेक्षित बढ़ोतरी का प्रमुख फैक्टर होगा। रिपोर्ट में बताया गया कि अगले पांच साल में एशिया में अति-अमीर लोगों की संख्या में 38.3% की वृद्धि देखी जाएगी। पिछले 20 साल में एशिया की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है। यह ट्रेंड जारी रहेगा। इससे एशिया दुनियाभर में अमीर लोगों के उदय में प्रमुख योगदान देगा।
दुनिया की अरबपति महिलाओं में सावित्री समेत पांच शामिल
दुनिया की अरबपति महिलाओं की सूची में भारत 15 महिलाओं के साथ पांचवें नंबर पर है। सिटी इंडेक्स की नई इंटरनेशनल वीमेंस डे स्टडी के मुताबिक लिस्ट में अमरीका की सबसे ज्यादा 97 महिलाएं हैं। चीन की 42, जर्मनी की 22 और इटली की 19 महिलाएं हैं। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 20.2 अरब डॉलर है।
दूसरे नंबर पर साइरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका साइरस मिस्त्री हैं, जिनके पास 7.5 अरब डॉलर की दौलत है। दुनिया की सबसे अमीर महिला रिटेल चेन वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 78 अरब डॉलर है। स्टडी के मुताबिक दुनिया की हर पांच अमीर महिलाओं में चार अमरीका से हैं।
Published on:
29 Feb 2024 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
