
ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत(फोटो-X/@WajihaTamseel)
Lahore Roof Collapse: पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत अचानक ढह गई, जिससे मलबे में दबकर 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 20 बच्चे और एक महिला शिक्षिका घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल अब भी मलबे में फंसे संभावित लोगों की तलाश में जुटे हैं।
पुलिस के अनुसार यह हादसा लाहौर के घनी आबादी वाले काहना नौ इलाके की ईद गाह कॉलोनी में हुआ। जिस समय छत गिरी, उस वक्त ट्यूशन सेंटर में 7 से 13 साल की उम्र के 30 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक छत भरभराकर गिर गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत अभियान शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि एधी फाउंडेशन की एम्बुलेंस मौके पर लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 20 बच्चों और एक महिला शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।
पाकिस्तान के लाहौर के डीआईजी ऑपरेशंस फैसल कामरान ने बताया कि अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। उनके अनुसार, इमारत का एक हिस्सा निर्माणाधीन था और हादसे के समय समय वहां मजदूर काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाहौर जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तारिक महमूद ने बताया कि इस इमारत में स्थानीय महिला निजी ट्यूशन सेंटर संचालित करती थीं। राहत कार्य में राहत कार्य में जुटी एधी फाउंडेशन ने आशंका जताई है कि कुछ बच्चे अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Updated on:
30 Jun 2026 11:33 pm
Published on:
30 Jun 2026 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
