14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लैंडस्लाइड ने बरपाया कहर, अफगानिस्तान में 6 लोगों की हुई मौत

Afghanistan Landslide: अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड कहर बनकर लोगों पर टूट पड़ा। इस वजह से 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 01, 2025

Landslide in Afghanistan

Landslide in Afghanistan

मौसम कब पलट जाए, इस बारे में कोई नहीं कह सकता। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर ही मौसम की मार देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान (Afghanistan) में भी देखने को मिला। अफगानिस्तान के उरुज़गान (Uruzgan) प्रांत में गिज़ाब (Gizab) जिले के सरमोरी (Sarmory) इलाके में शुक्रवार की रात को अचानक ही मौसम बदल गया। इसके बाद भारी बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे द्वेर रात ही लैंडस्लाइड (Landslide) हो गया। इससे हड़कंप मच गया।

6 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में गिजाब जिले के सरमोरी इलाके में अचानक लैंडस्लाइड होने की वजह से शुक्रवार की रात को 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- राजनीतिक रैली में लगातार हुए दो बम धमाकों से कांगो में मरने वालों की संख्या हुई 16

अफगानिस्तान में मौसम ने किया लोगों को परेशान

अफगानिस्तान में इस समय मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है। देश के कई हिस्सों में इस समय भारी बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कुछ इलाकों में तो भीषण बर्फबारी भी हो रही है। लोग पहले ही गरीबी से जूझ रहे हैं। ऐसे में मौसम की एक्स्ट्रा मार से लोगों के हाल बेहाल हैं।

कुछ हफ्ते बाद मिल सकती है राहत

अफगानिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ हफ्ते में देश में मौसम में सुधार हो सकता है। ऐसे में सर्दी भी कम होने के आसार हैं, जिसके साथ बारिश और बर्फबारी भी बंद हो जाएगी। ऐसे में लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- स्कूल में जिसके साथ पढ़ता था शख्स उसकी ही माँ से कर ली शादी, बना अपनी ही क्लासमेट का ‘पिता’