17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Iran War: ईरान के साथ कब खत्म होगा युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया जवाब

US Iran Ceasefire Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। हम वहां दो महीने से हैं और आप जानते हैं क्या? हमें बहुत जल्द जीत मिलने वाली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 17, 2026

Trump Iran victory claim, US Iran tensions, Iran military capability loss, Soleimani Trump statement,

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की जताई आशंका (Photo-IANS)

US-Iran War: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही खत्म हो सकता है। ट्रंप ने बताया कि पर्दे के पीछे चल रही बातचीत के दौरान जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है।

उन्होंने कहा कि ईरान को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि हम वहां दो महीने से हैं और आप जानते हैं क्या? हमें बहुत जल्द जीत मिलने वाली है। ट्रंप ने ईरान को कठिन और समझदार देश बताया, साथ ही यह भी दावा किया कि उसकी सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि ये लोग लड़ाकू थे, लेकिन मैं पहले से दावा नहीं करना चाहता, पर उनके पास अब कोई नौसेना नहीं बची है। 158 जहाज समुद्र में डूब चुके हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हो। इससे पहले 15 अप्रैल को भी उन्होंने कहा था कि यह युद्ध खत्म होने के बहुत करीब है। उन्होंने यह भी इशारा किया था कि ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। साथ ही, अगले हफ्ते खत्म हो रहे सीजफायर को बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ सकती, जिससे किसी बड़े समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान में वार्ता हुई फेल

दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता हुई थी, जो कि विफल रही। लेकिन इसके बाद एक बार फिर अब कूटनीतिक नतीजे तेज होती दिख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्ष जल्द ही दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी में हैं ।

हालांकि, सबसे बड़ी बाधा अभी भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम बना हुआ है। अमेरिका जहां यूरेनियम संवर्धन को लंबे समय के लिए रोकने और संसाधनों के भंडार को हटाने की मांग कर रहा है, वहीं ईरान इस पर सख्त रुख बनाए हुए है।

सप्ताह के अंत में हो सकती है बैठक- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि US और ईरान के बीच अगली मीटिंग वीकेंड में हो सकती है, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि ईरान युद्ध खत्म होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि ईरान ने यह प्रस्ताव दिया है कि वह 20 साल से अधिक समय तक परमाणु हथियार नहीं रखेगा। पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में हुई वार्ता में ईरान का परमाणु कार्यक्रम एक बड़ा विवाद का मुद्दा बना हुआ था।